Sunday 5 August 2018

भारतीय मूल की ये अंतरिक्ष यात्री उड़ाएगी पहली प्राइवेट स्पेसशिप

एक बार इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा चुकी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अब फिर एक बार इतिहास रचने जा रही हैं| उन्हें अंतरिक्ष में पहली प्राइवेट स्पेसशिप उड़ाने का मौक़ा मिलने वाला है| इस संबंध में नासा ने भी स्पेसएक्स कंपनी के कमर्शियल क्रू की घोषणा कर दी है| अब सुनीता विलियम्स फिर से अंतरिक्ष में जाने को तैयार हैं|
सुनीता विलियम्स के साथ 9 सदस्यीय क्रू मेम्बर पहली प्राइवेट स्पेसशिप में अंतरिक्ष में जाने वाले हैं| इनमें विक्टर ग्लोवर, मिशेल होपकिंस, रॉबर्ट बेनकेन, डगलस हर्ल, निकोलस मान, क्र‍िस्टफर फर्गुशन, एरिक बो, जोश कसाडा शामिल है| कहा जा रहा है कि यह उड़ान 2019 की शुरुआत या मध्य तक हो सकती है| पहले क्रू मेम्बर को कुछ टेस्ट उड़ान पर भेजा जाएगा| वर्ष 2011 के बाद अमरीका से अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाली भी यह पहली उड़ान ही होगी|
अपने ऑपरेशनल मिशन में सुनीता विलियम्स और जोश कसाडा बोइंग के विमान से उड़ान भरेंगे| विक्टर ग्लोवर और मिशेल हॉपकिंस स्पेसएक्स के विमान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचेंगे| यह उड़ान जोश कसाडा की पहली अंतरिक्ष उड़ान होगी| गौरतलब है कि सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में पहुंचकर कई रिकॉर्ड बना चुकी है| वर्ष 1998 में चुने जाने के बाद से वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 322 दिन बिता चुकी हैं| इसके अलावा वे 7 बार स्पेस वॉक भी कर चुकी हैं|
अब 2018 में क्रू के मेम्बर के डेमो टेस्ट की तैयारी करवाई जाएगी| स्पेसएक्स का क्रू के साथ टेस्ट अगले साल अप्रैल में संपन्न हो सकता है| इन टेस्ट में लॉन् अबॉर्ट सिस्टम का भी परीक्षण होगा, जिसके तहत आपातकाल में क्रू मेंबर को सुरक्ष‍ित धरती पर लाने का परीक्षण किया जाएगा|

0 comments:

Post a Comment

Contact Us

Name

Email *

Message *

Blog Archive