Showing posts with label Bollywood. Show all posts
Showing posts with label Bollywood. Show all posts

Wednesday, 1 August 2018

आगे-आगे अनुष्का और पीछे-पीछे विराट, शॉपिंग पर निकले कपल की ये ताजा तस्वीर हुई वायरल



विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड के चहेते कपल्स की लिस्ट में शुमार है। बिजी शेड्यूल के बावजूद विराट-अनुष्का एक-दूसरे के समय निकाल ही लेते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कपल की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर में ब्लू कलर की ड्रेस में अनुष्का शर्मा आगे-आगे चलती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं पति विराट कोहली उनके पीछे-पीछे चलते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में क्रिकेटर अपने फोन में बिजी नजर आ रहे हैं। फैन्स अनुष्का और विराट के एक वीडियो को भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में कपल शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

दो दिन पहले विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से पत्नी अनुष्का के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। जिसे फैन्स कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। तस्वीर को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन लिखा- इस तरह उनके आसपास घूमना दुनिया की सबसे ज्यादा खुशी देने वाली चीज लगती है। तस्वीर को अबतक 30 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि कमेंट्स की संख्या हजारों में हैं।





एक दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद अनुष्का और विराट बीते साल दिसंबर माह में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली के एक शहर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। कपल की शादी में परिवार के लोग ही शरीक हुए थे जबकि विराट-अनुष्का ने मुंबई और दिल्ली में दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आनंद एल रॉय की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आएंगी। फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड भूमिका में हैं। इसके अलावा अनुष्का वरूण धवन के साथ ‘सुई-धागा’ में भी नजर आएंगी।






Contact Us

Name

Email *

Message *

Blog Archive